रांची (झारखंड) : राज्य सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई शीर्ष पदों से अतिरिक्त प्रभार हटाए गए हैं, तो कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। पूरी सूची इस प्रकार है –
अनुराग गुप्ता – डीजीपी झारखंड से डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
प्रशांत सिंह – डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार।
सुमन गुप्ता – पदस्थापन की प्रतीक्षा से एडीजी रेल।
प्रिया दुबे – एडीजी एसीबी बनाई गईं। उनके पास एडीजी JAP और प्रशिक्षण का प्रभार भी रहेगा।
मनोज कौशिक – आईजी रांची से आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार।
क्रांति कुमार गडिदेशी – आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार।
नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी मानवाधिकार से आईजी निगरानी सह सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड)।
शैलेंद्र कुमार सिन्हा – आईजी दुमका से आईजी पलामू।
सुदर्शन प्रसाद मंडल – आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय। इनके पास आईजी जेल का भी प्रभार।
सुनील भास्कर – आईजी पलामू से आईजी बोकारो।
पटेल मयूर कन्हैयालाल – आईजी प्राविजन से आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार।
संजीव कुमार – डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा (SIB)।
शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल – डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी।
मनोज रतन – डीआईजी विशेष शाखा (SIB) से डीआईजी विशेष शाखा।
नौशाद आलम – डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय।
अजीत पीटर डुंगडुंग – एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, पुलिस अकादमी हजारीबाग।
चंदन कुमार सिंह – एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी।
अरविंद कुमार सिंह – एसपी एसीबी से एसपी विशेष शाखा।
एहतेशाम वकारिब – पदस्थापन की प्रतीक्षा से एसपी सीआईडी।
अमित रेणु – एसपी अभियान (नक्सल) से एसपी चाईबासा।
सौरभ – कमांडेंट JAP-10 होटवार से एसपी देवघर।
अजीत कुमार – एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर।
दीपक कुमार पांडेय – पदस्थापन की प्रतीक्षा से एसपी विशेष शाखा।
अनिमेष नैथानी – पदस्थापन की प्रतीक्षा से एसपी एसीबी।
कैलाश करमाली – एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद।
राकेश रंजन – एसपी चाईबासा से एसएसपी रांची। साथ ही कमांडेंट JAP-1 का भी प्रभार।
मनोज स्वर्गियारी – पदस्थापन की प्रतीक्षा से कमांडेंट JAP-3 गोविंदपुर धनबाद।
मूमल राजपुरोहित – एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट JAP-8 लेस्लीगंज पलामू।
पारस राणा – एएसपी अभियान चाईबासा से एसपी सिटी रांची। इन्हें JAP-10 होटवार का भी प्रभार।
राकेश सिंह – एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची। इनके पास संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।