कुजू (रामगढ़), झारखंड :महुआटुंगरी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कुजू ओपी पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर तीन अवैध खनन मुहानों को बंद कर दिया गया। साथ ही खनन के लिए बनाए गए रास्तों और सुरंगों को भी मिट्टी-पत्थर डालकर ध्वस्त कर दिया गया।
इस अभियान में कुजू ओपी पुलिस, जिला खनन विभाग, सीसीएल सुरक्षा विभाग, करमा परियोजना सुरक्षा विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को तुरंत अपना काम बंद करने का निर्देश दिया गया।
संयुक्त कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।