कुजू में कोयला व्यवसायी के कार्यालय से नकदी व चांदी के सिक्कों की चोरी

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : कुजू ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने कोयला व्यवसायी हरेंद्र सिंह के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया । चोरों ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद आलमीरा भी तोड़ डाला और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, आधा दर्जन चांदी के सिक्के व कुछ चेकबुक पन्ने चोरी कर लिए ।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब कार्यालय खोला गया। यह चोरी कुजू ओपी से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले में चोर पकड़े नहीं गए। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं । वारदात के बाद कोयला व्यवसायियों और व्यापारिक समुदाय में दहशत का माहौल है ।