झारखंड डीएवी स्कूल के सेवा निवृत तीन फिजिकल टीचर्स को दी गयी विदाई 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड  : ऑल फिजिकल एजुकेशन टीचर ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रामगढ़ के तंदूरी हट होटल में झारखंड के विभिन्न डीएवी पब्लिक स्कूलों में कार्यरत तीन शिक्षकों में कविता स्वाइन डी ए वी पब्लिक स्कूल एन आई टी जमशेदपुर से ,राजीव मिश्रा डी ए वी डाल्टेनगंज से और सुनील कुमार साहा डी ए वी पब्लिक स्कूल अलकुशा से सेवा निवृत हुए ।

इन तीनों शिक्षकों का विदाई समारोह आज धूम धाम से मनाया गया। इस विदाई में समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से डी ए वी पब्लिक स्कूल के 80 फिजिकल टीचरों द्वारा धूम धाम से विदाई समारोह मनाया गया। यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से चल रहा है इसी कड़ी में आज भी विदाई समारोह रखा गया ।

प्रत्येक साल जो भी फिजिकल टीचर सेवा निवृत होते हैं उन्हें सभी फिजिकल टीचरों द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई दी जाती है। आज के कार्यक्रम में स्वागत भाषण नीरज कुमार मंच संचालन मृत्युंजय सिंह के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार द्वारा किया गया।