रामगढ़ (झारखंड) :भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने रविवार को अपने कार्यालय में 28वां जनता दरबार आयोजित किया। सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में नागरिकों ने जिन प्रमुख मुद्दों को रखा, उनमें—
नौकरी के नाम पर ठगी और दलाली,
बिजली कटौती व भारी बिल,
नगर परिषद से संबंधित शिकायतें,
थाना स्तर की समस्याएं,
राशन कार्ड से जुड़ी कठिनाइयाँ शामिल रहीं।
धनंजय पुटूस ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और कहा कि जनता की समस्या मेरा निजी मुद्दा है। किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की लड़ाई जनता के बीच से ही लड़ूँगा और हर समस्या का समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है।
उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों को निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई कराई। साथ ही आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।