रामगढ़, झारखंड :कुजू स्थिति श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में सोमवार के अहले सुबह क्लीन में बैक फायर हो जाने से पांच मजदूर झुलस गये थे। इनमें तीन हल्के रूप से घायल हुये थे। जिन्हें रामगढ़ के कैथा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद छोड़ दिया गया था। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये थे। गंभीर रूप से घायल दोनो मजदूर को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया था।
जहां ईलाज के क्रम में मुरपा कुजू के नेतलाल ठाकुुर की मौत हो गयी थी। मंगलवार को मृतक के शव को रांची से आने के बाद मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर मृतक के परिजन व ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे । बाद में हजारीबाग के सांसद, मांडू विधायक तिवारी महतो, भी फैक्ट्री पहुंच कर आंदोलन में शामिल हुये।
मंगलवार को देर रात तक वार्ता चली तथा वार्ता के बाद प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 18 लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसमें 16 लाख का चेक दिया गया तथा दो लाख नकद राशि दी गयी। साथ ही मृतक के एक आश्रित को नौकरी, सभी घायलों का उचित ईलाज तथा ईलाज के अवधी में पूरा वेतन देने पर सहमति बनी। इसके बाद देर रात आंदोलन समाप्त हुआ। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता समेत अनेक नेता व ग्रामीण मौजूद थे।