नशे में धुत युवक ने चलाई गोली, बाल बाल बचा फल विक्रेता

Spread the love

रामगढ, झारखंड : रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को दिन के लगभग ढाई बजे एक युवक ने गोली चला दी । इससे वहां अफरा तफरी फैल गयी। गोली प्रखंड कार्यालय के समक्ष ठेला लगा कर फल बेचने वाले छोटकी मुर्राम निवासी रतन रजक के बायें कंधे को छूटे हुये निकल गयी। मिली जानकारी के अनुसार रतन रजक अपने फलों के ठेला के पर खड़ा था। इसी बीच नशे में धुत एक युवक वहां आया तथा उसने रतन रजक से कुछ मांगा।

इसी क्रम में दोनो में कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद नशे में धुत युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। रतन रजक गोली से बाल बाल बच गया तथा गोली उसके बांये कंधे को छूते हुये निकल गयी। उसका ईलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। गोली चलाये जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को धर दबोचा। लोगों ने गोली चलाने वाले युवक की पिटाई भी की। इसी दौरान वहां पैंथर पुलिस के जवान पहुंचे तथा गोली चलाने वाले युवक को थाना ले आये। पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने खुद को घुटुवा बरकाकाना निवासी तथा अपना नाम डब्लू मोदी बताया। बाद में एसडीपीओ रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली ।