कांग्रेस नगर समिति सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से करेगी मुलाकात  

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  कांग्रेस नगर समिति का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार 29 सितंबर 2025 को बिजली विभाग के अधिकारीयों से मुलाकात करेगी  इस मुलाकात में दुर्गा पूजा के समय व्यापारी वर्ग के पूजा सीजन में लंबे समय तक बिजली गुल की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। मुलाकात के क्रम में  दुर्गा पूजा के समय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की जाएगी । लंबे समय तक बिजली कटौती: पूजा सीजन में लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने का भी अनुरोध किया जायेगा । व्यापारी वर्ग की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की जाएगी ।

प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नगर समिति के अध्यक्ष बलराम साहू, अनमोल आनंद, संजीव खंडेलवाल , जसकरन सिंह, करणवीर सिंह एवं कांग्रेस के अन्य नेता शामिल रहेंगे । अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उक्त जानकारी कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष अनमोल आनंद(अधिवक्ता) ने दी है ।