गोला (रामगढ), झारखंड : गोला थाना क्षेत्र में हुई जनरेटर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर चोरी गया 40 केवीए का डी.जी. जनरेटर बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने पत्रकार सम्मलेन का आयोजन कर जानकारी दी है ।
घटना 2 अक्टूबर 2025 की संध्या की है, जब आवेदक प्रणव बिहारी (उम्र 33 वर्ष, ग्राम पुरानी राता, जिला बांका, बिहार) ने अपने ब्राह्मण सगातु स्थित पत्थर माइंस से 40 केवीए का जनरेटर चोरी होने की सूचना दी थी। वे वर्तमान में सुचिता मिलेनियम प्रोजेक्ट प्रा. लि. में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में गोला थाना कांड संख्या 105/2025, दिनांक 03/10/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया और सफलता प्राप्त की।