नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह के बाद दो कांग्रेसी नेताओं में भिड़ंत, रामगढ़ कांग्रेस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : कांग्रेस का रामगढ़ जिलाध्यक्ष का चयन हो चुका है। विधायक ममता देवी को ही जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। लेकिन जिलाध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया के पारंभ होने के समय से प्रारंभ हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार 07 अक्तूबर 2025 को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष होटल ला मैरिटल के सभागार नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ममता देवी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था।

स्वागत समारोह के बाद जिलाध्यक्ष ममता देवी के चले जाने के बाद कुछ बातों को लेकर कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़ गये । दोनो के बीच काफी गर्मा गर्म बहस हुई। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

ज्ञात हो कि छह सितंबर 2025 को जिलाध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी करने के लिए रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन में आये पर्यवेक्षकों ने बैठक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। यहां भी इन्ही दोनो नेताओं में विवाद हो गया था तथा मारपीट की नौबत आ गयी थी । एक नेता ने तो अपने समर्थकेां को भी बुला लिया था। लेकिन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी को लेकर इस विवाद की बात सामने नहीं आने दिया गया था तथा मामले केा दबा दिया गया था। छह सितंबर 2025 को हुआ विवाद का सबों को पता नहीं चल पाया था। लेकिन मंगलवार 07 अक्तूबर 2025 को हुआ विवाद सबके सामने हुआ तथा इसकी जानकारी सबों को है।