रामगढ, झारखंड : छठ पर्व के अवसर पर दिनांक 27.10.2025 (संध्या) को प्रथम अर्घ्य एवं दिनांक 28.10. 2025 को (प्रातः) द्वितीय अर्घ्य दिया जाएगा। अर्घ्य के दौरान छठ घाटों एवं घाटों पर जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं/छठ व्रतियों की काफी भीड़ होती है। अतः छठ पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यातायात व्यवस्था दिनांक 27.10.2025 को 01:00 बजे अपराहन से दिनांक 28.10.2025 के 11:00 बजे पूर्वाह्न तक रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी/ट्रक/बस के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया जाता है।
1- कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों / सवारी गाड़ी इत्यादि को शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
2- कोई भी मालवाहक गाड़ी या ट्रक/बस पटेल चौक से राँची रोड तक एवं राँची रोड से पटेल चौक तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
3- कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/बस बरकाकाना से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बरकाकाना तक प्रवेश वर्जित रहेगा।