गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर दूसरे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने “मिट्टी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया, नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा” जैसे पवित्र शबदों का गायन किया।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ से प्रारंभ होकर किला मंदिर, पुराना बस स्टैंड और मैन रोड होते हुए बिजुलिया स्थित सरदार इंद्रजीत सिंह कोहली के आवास पहुंची। यहां कोहली परिवार ने साध संगत का हार्दिक स्वागत किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार नरेंद्र सिंह गुजराल ने सरदार इंद्रजीत सिंह कोहली को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी कर रहे थे।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, हैप्पी छाबड़ा, मंजीत सिंह (कुज्जू), विंकल कालरा, तेजेंद्र सिंह सोनी, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, कमल जस्सल, अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह चाना, बबलू छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला श्रद्धालुओं में सूमी जॉली, जसमीत कौर सोनी, गुरबक्श कौर सैनी, रंजू अरोड़ा, रोमी छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, बबली सोनी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर रामगढ़ शहर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।