रउता में धर्मांतरण पर रोक को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

Spread the love

कुजू, झारखंड: कुजू ओपी क्षेत्र के रउता गांव में गुरुवार को धर्मांतरण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुरुषों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले एक ईसाई परिवार का एक ही सदस्य रहता था, लेकिन बीते कुछ महीनों में उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़कर दो से तीन हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में छठ पर्व के दौरान प्रसाद ग्रहण करने से इनकार करने की घटना के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

इस पर ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लिया कि गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों एवं धार्मिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार का धार्मिक भ्रम या तनाव न उत्पन्न हो।

बैठक में रामचल मुंडा, बैजनाथ रजवार, पवन मुंडा, विजय रजवार, राम मुंडा, कैलाश कुशवाहा, विजय कुशवाहा, भास्कर महतो, जिम्मी साव और सुनील मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।