चट्टी बाजार गोला रोड में 48 वर्षों से होती आ रही मां जगद्धात्री की पूजा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: श्री श्री प्राचीन दुर्गा मंडप  चट्टी बाजार गोला रोड में गुरुवार को मां जगद्धात्री का पूजन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस मंडप में पिछले 47 वर्षों से परंपरागत रूप से नवमी तिथि को मां जगद्धात्री की पूजा संपन्न की जाती है। इस वर्ष पूजा का 48वां वर्ष है ।

पूजा का संचालन पुजारी पुरोहित बप्पा मुखर्जी और बामा मुखर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने एक ही दिन में सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा विधिवत सम्पन्न कराई तथा संध्या में आरती की गई। अगले दिन प्रतिमा विसर्जन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं भक्तगण मां भगवती जगद्धात्री की आराधना में लीन रहे। पूजन में गणेश सिंह, जदू सिंह, सुदर्शन सिंह, सुमित कुमार सिंह, राहुल मजूमदार, कौशिक सिंह, भीमा, युधिष्ठिर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, किशन सिंह, अभिनाश सिंह, विवेक गोस्वामी, चिंटू सिंह, ऋषिकेश सिंह और जितेंद्र सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।