रामगढ़, झारखंड :रविवार को सदर अस्पताल रामगढ़ के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उडक़य श्रीवास्तव, तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशात उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल सहित जिले के अन्य अधिकारियों, कर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है, इससे किसी प्रकार की हानि नहीं होती।” उन्होंने रक्तदान से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया।
शिविर में कुल 54 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।