रामगढ़ में सोनू कुमार राम की बरामदगी की मांग को लेकर दलित समाज ने निकाला मशाल जुलूस

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सुपन समाज कल्याण परिषद रामगढ़ कैंट के बैनर तले दलित समाज के लोगों ने शनिवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर डेढ़ माह से लापता सोनू कुमार राम की घर वापसी की मांग की और रामगढ़ थाना के रवैये का विरोध दर्ज कराया।

 मशाल जुलूस नेहरू रोड स्थित पानी टंकी ग्राउंड से शुरू होकर मेन रोड होते हुए अम्बेडकर पार्क तक गया। रास्ते भर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

जुलूस में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन सोनू कुमार राम की बरामदगी को लेकर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि विनोद राम, भाजपा वरिष्ठ नेता रंजीत राम, रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह, भाजपा जिलामंत्री बिजय जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अमित सिन्हा, सुपन समाज रामगढ़ के अध्यक्ष गुलचंद राम, उपाध्यक्ष रंजन राम उर्फ लालबाबू राम, विनोद नायक, भोला राम, विशाल राम, इंद्रजीत राम, नवरंजन राम, भीमा राम, जिम्मी राम, नवनीत राम, सुरज राम, मनोज राम, सोनु कुमार, आतिश राम, मधु राम, अविनाश राम, अनिल नायक, बाबर राम, शम्भू राम, छोटेलाल राम समेत सैकड़ों दलित समाज के लोग उपस्थित थे। आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ।