कुजू के सुगिया में महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में गोला की टीम विजयी

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : क्षेत्र के सुगिया स्थित फुटबॉल मैदान में रविवार को महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मांडू प्रखंड झामुमो उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पुनीत करमाली, सहदेव महतो और पोखलाल मुंडा थे।

अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने फूलमाला और बुके देकर किया। उद्घाटन मैच में दीपक इलेवन जाला ललपनिया और आईटीआई एफसी गोला की टीमें आमने-सामने थीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर और आतिशबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मैच का संचालन रेफरी उत्तम कुमार, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, कैलिस कुमार और योगेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। रोमांचक मुकाबले में गोला की टीम पेनाल्टी शूटआउट में 4–3 से विजयी रही।

मौके पर अध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव रवि मुंडा, कोषाध्यक्ष नरेश मुंडा, प्रेमचंद मुंडा, बीरबल मुंडा, अर्जुन मुंडा, सुखदेव राम मुंडा, देवचरण महतो, जागेश्वर मुंडा, सुखदेव मरांडी, कलाम अंसारी, सुरेश मुंडा, अमरलाल महतो, प्रकाश मुंडा, संतोष नायक, मोहित मुंडा, यूनुस अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।