कुजू (रामगढ़), झारखंड : देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार की रात्रि कुजू के दिनेश केशरी के आवासीय परिसर में श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव बड़े ही भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन का संचालन श्री श्याम परिवार कुजू की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के सजे दरबार में पूजन और हवन के साथ हुई। पंडित विक्की पांडेय और रवि पांडेय ने यजमान दिनेश केशरी, उनकी पत्नी रेखा देवी, पुत्र रवि केशरी और पुत्रवधू करिश्मा केशरी से विधिवत पूजन संपन्न कराया। इसके बाद बाबा की आरती, ज्योत प्रज्वलन और भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालु “बलिहारी बलिहारी बाबा श्याम” जैसे भजनों पर झूम उठे।
पूरे रात्रि भक्ति संगीत और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और हवन में आहुति दी। कार्यक्रम का समापन भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस मौके पर कुणाल केसरी, सरिता केसरी, शुभम केसरी, पूजा केसरी, ऊषा केसरी, सुनीता केसरी, नेहा केसरी, निक्कू केसरी, पवन केसरी, अंकित केसरी, अनुज केसरी, प्रिंस केसरी, लल्लू केसरी, गुड्डू केसरी, पंकज केसरी, ओम केसरी, सन्नी केसरी, राजा केसरी समेत श्री श्याम परिवार के अनेक सदस्य और भक्त शामिल हुए।