रजरप्पा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक बने श्री राजीव सिंह, 37 वर्षों का खनन क्षेत्र का अनुभव

Spread the love

रजरप्पा, (रामगढ़), झारखंड : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल ) के रजरप्पा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक के रूप में राजीव सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। श्री सिंह इससे पूर्व सीसीएल मुख्यालय, रांची में महाप्रबंधक (संचालन) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

खनन क्षेत्र में लगभग 37 वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री सिंह ने आईआईटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ माइंस), धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वर्ष 1988 में कोल इंडिया लिमिटेड से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने सीसीएल और एनसीएल दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे इससे पहले अरगड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं महाप्रबंधक (सीएमसी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रजरप्पा क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य उत्पादन वृद्धि, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों के कल्याण पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा —

“हम टीम वर्क और आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से रजरप्पा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”