सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के मद्देनजर “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ”जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के मुख्य मार्गो पर चलाया जागरूकता अभियान
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के मद्देनजर “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ”जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के मुख्य मार्गो पर चलाया जागरूकता अभियान
■ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, जागरूकता से संबंधित पंपलेट एवं बुकलेट का किया वितरण
रामगढ़, झारखंड : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के मद्देनजर”रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता के तहत उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़ श्री अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा जिले के मुख्य चौक चौराहे पर ओवर स्पीडिंग अवेयरनेस वीक के तहत “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान चलाया गया।
परिवहन विभाग झारखंड के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 11 नवंबर तक “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान चलाया जाना है इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवर स्पीडिंग वाहन चालकों से कुल लगभग 70,000 रुपया जुर्माना वसूल किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधित कई जानकारियां दी गई साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मानक मापदंड के अनुरूप वाहन चलाने का अपील किया साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने समय सीट बेल्ट का प्रयोग कर स्पीड नियंत्रण के साथ वाहन चलाने का अपील किया मौके पर वाहन चालकों के बीच “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट एवं बुकलेट का वितरण भी किया गया।