वीर गाथा कार्यक्रम के तहत वीर सपूतों के जीवनियों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 

Spread the love

वीर सपूतों के जीवन से प्रेरित होकर अपने जीवन में भी देश भक्ति की भावना का संचार करें : कुमारी नीलम

विजेता प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर किया जा रहा हैं सम्मानित

रामगढ़, झारखंड : भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में मंगलवार को रामगढ़ जिला के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयो में भारत के वीर सपूतों के जीवनी के ऊपर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, बनुवा उरांव के अलावा कई वीरता पुरस्कार से सम्मानित वीर सपूतों के जीवनियों के ऊपर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश भर में वीर सपूतों के सम्मान में मनाया जा रहा हैं। जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपनी जीवन की बलिदान दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बच्चे भी प्रेरित होकर अपने जीवन में देश भक्ति की भावना का संचार करें। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि वीर सपूतों के जीवनों से हम प्रेरित होकर अपने जीवन में अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें। एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा है कि यह कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में जिले के सभी विद्यालय के शिक्षक अपना योगदान दे रहे हैं।

मौके पर एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, शिक्षक राजकुमार नायक, नागेश्वर महतो, मिथलेश कुमार रविदास ,लवली विनीता, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी उपस्थित रहे।