रामगढ, झारखंड : झारखंड ई-शिक्षा के आलोक में आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप फॉर स्टूडेंट में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह, पतरातू (जिला रामगढ, झारखंड) के कक्षा 9 के छात्र अनूप कुमार ने पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र ने अनूप को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सहायक शिक्षक रक्षित कुमार दास एवं शेखर कुमार ने सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर छात्र को सम्मानित किया। दोनों शिक्षकों ने आईसीटी शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार महतो, विकास प्रसाद, अपर्णा कुमारी, संगीता कुमारी, विजय यादव, रिंकू पत्र, रविंद्र कुमार, सुखदेव महतो, सुरेश महतो (1), सुरेश महतो (2), शिवचरण महतो, सुधीर प्रसाद, पन्नूलाल महली, तारामणी एक्का, कलावती कुमारी और फूलमणि कुमारी ने भी अनूप को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।