श्री कृष्ण विद्या मंदिरमें वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : विकाश नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे छात्रों, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा।

वंदे मातरम् की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को की थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा और 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया। सन 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया था। इस गीत ने राष्ट्र की चेतना को जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्राचार्य विजय तिवारी ने बच्चों को वंदे मातरम् के इतिहास, उत्पत्ति और महत्व के विषय में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सामूहिक गायन कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को इस देशभक्ति गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।