उम्मीद विद्यालय को शांतिधारा फ़ाउंडेशन ने पुस्तकें प्रदान कीं

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से विशेष बच्चों के विद्यालय उम्मीद, रामगढ़ को 20 पुस्तकें प्रदान की गईं। फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने बताया कि गिफ़्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अंतर्गत गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित कहानियों की बीस पुस्तकें विद्यालय को उपहार स्वरूप दी गई हैं।

उम्मीद विद्यालय में विशेष बच्चों की माताएँ प्रतिदिन लगभग तीन से चार घंटे बच्चों की देखभाल में बिताती हैं। उन्हें यह पुस्तकें इसलिए दी गईं ताकि वे अपने खाली समय में अध्ययन कर सकें। इससे उनके समय का सदुपयोग, मनोरंजन, और सकारात्मक भावनाओं का विकास होगा तथा वे तनावमुक्त रह सकेंगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने शांतिधारा फ़ाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र विजया लछमी, राहुल जी, मनीषा देवी, तन्मय प्रसाद, विवेक कुमार, और चंद्रशेखर यादव उपस्थित थे।