बिहार एग्जिट पोल 2025: अधिकतर सर्वे में एनडीए को बढ़त, लेकिन जोर्नो मिरर ने महागठबंधन की जीत का दावा किया

Spread the love

पटना (बिहार) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोलों में अधिकांश ने जेडीयू–भाजपा गठबंधन वाले एनडीए को स्पष्ट जीत का अनुमान दिया है। कम से कम छह एग्जिट पोलों ने एनडीए को आरामदायक बहुमत मिलता दिखाया है। लेकिन इन सबके बीच एक एग्जिट पोल ऐसा भी रहा जिसने पूरी तस्वीर उलट कर रख दी — जोर्नो  मिरर  का अनुमान।

जोर्नो  मिरर  द्वारा जारी किए गए अनुमान में विपक्षी महागठबंधन (राजद–कांग्रेस) को निर्णायक बढ़त दी गई है। उसके अनुसार महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों से काफी ऊपर है। जबकि एनडीए को 100 से 110 सीटों के बीच बताया गया है। जर्नो मिरर ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को अन्य श्रेणी में रखते हुए 0 से 3 सीटें दी हैं। वहीं एआईएमआईएम को 3 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

जोर्नो  मिरर  क्या है?
जोर्नो  मिरर  एक हिंदी-प्रधान डिजिटल समाचार और सूचना प्लेटफ़ॉर्म है, जो 2021 से सक्रिय है। यह सामाजिक न्याय, दलित, अल्पसंख्यक और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर सामग्री प्रकाशित करता है और खुद को एक वैकल्पिक मीडिया मंच के रूप में प्रस्तुत करता है।

बाकी एग्जिट पोलों ने क्या कहा?
अधिकांश एग्जिट पोलों ने एनडीए को बढ़त दी है:

— Peoples  Pulse ने एनडीए को 133–159 सीटें, महागठबंधन को 75–101 सीटें और जन सुराज को 0–5 सीटें दीं।
— People’s Insight ने एनडीए को 133–148, महागठबंधन को 87–102 और जन सुराज को 0–2 सीटें दीं।
— JVC के अनुमान में एनडीए 135–150 सीटों तक पहुंच सकता है, जबकि महागठबंधन 88–103 सीटों पर सीमित दिखाया गया है।

2020 के चुनावों में अधिकांश एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे, जब उन्होंने महागठबंधन को बढ़त दी थी जबकि अंतिम परिणाम में एनडीए विजयी हुआ था।

मतगणना 14 नवंबर को होगी, तब तस्वीर स्पष्ट होगी कि 2025 में एग्जिट पोल कितने सटीक साबित होते हैं।