मनरेगा, आवास कर्मियों द्वारा किया गया रक्तदान, उपायुक्त ने किया सम्मानित 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री आशीष अग्रवाल के निदेश के आलोक में आज परियोजना पदाधिकारी फनीन्द्र गुप्ता तथा मनरेगा /आवास कर्मियों एवं अन्य कर्मियों सहित कुल 22 लोगों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्तदान किया गया।

रक्तदान के उपरांत उपायुक्त रामगढ़ के द्वारा छावनी फुटबॉल मैदान में स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर परियोजना पदाधिकारी श्री फनीन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती अनुजा राणा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार सहायक सांख्यिक पदाधिकारी, विद्यार्थी अग्रणी लेखापाल जिला परिषद,सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता आदि का योगदान रहा।