जिला अधिवक्ता संघ ने नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोहम्मद तौफीकुल हसन से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और न्यायिक कार्यों में जिला अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोहम्मद तौफीकुल हसन ने कहा कि बेंच और बार एक साइकिल के दो पहिए हैं, जिनमें संतुलन बनाए रखकर चलने से ही आम जनता को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हो, ताकि न्याय पाने की प्रक्रिया और तेज व सुगम हो सके। उन्होंने बार और बेंच को न्यायिक प्रणाली में एक-दूसरे के सहयोग से कार्य करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में संघ के महासचिव सीताराम, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध पांडे, अधिवक्ता ओमचंद्र नारायण, अभिषेक दराद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।