घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

घाटशिला, झारखंड : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने शुक्रवार 21 नवंबर 2025 झारखंड विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की। स्पीकर कक्ष में आयोजित संक्षिप्त समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद सोमेश चन्द्र सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड विधानसभा का सदस्य घोषित करते हुए बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि वे अपने दिवंगत पिता रामदास सोरेन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगे।