रामगढ़, झारखंड : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से रविवार को पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। पांच निशान साहिब की अगुवाई में यह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत सिंह सैनी, दमनप्रीत कौर सैनी, कौर कालरा और हरनीत सिंह बल निशान साहिब लेकर चल रहे थे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉ. मनवीर कौर सोनी ने स्त्री संगत की प्रधान बलविंदर कौर छाबड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा साहिब में सभी संगत का स्वागत किया गया, जिसके बाद चाय-नाश्ते का प्रबंध भी किया गया।
सोमवार को सजेगा दीवान, अटूट लंगर का प्रबंध
सोमवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में 22 नवंबर को आरंभ किया गया अखंड पाठ आज सुबह 8:00 बजे पूर्ण हुआ। कीर्तन दरबार में भाई सुखप्रीत सिंह जी और भाई पवनदीप सिंह जी अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल करेंगे। सभी संगत के लिए अटूट लंगर का भी प्रबंध रहेगा।
प्रभात फेरी में उपस्थित प्रमुख संगत
प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, जनरल 77 हरदीप सिंह, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, पलविंदर सिंह बल, तेजेंद्र सिंह सोनी, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह ‘जग्गी’, गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, रौनक छाबड़ा, वरिंदर सिंह चंडोक, जिगर छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, हरप्रीत सिंह खालसा, जसमीत कौर सोनी, समी जोली, बबली सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर सैनी, कुदरत छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, लवली लांबा, रविंदर कौर पवार, निक्की लांबा, मनजीत सिंह (कुज्जू), पप्पू छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, नरेंद्र सिंह चमन, हरजीत सिंह छाबड़ा, कमल जस्सल, जगजीत सिंह सोनी, रौनक छाबड़ा, चरणजीत कौर जॉली, सतनाम कौर, रविंदर कौर चंडोक, सुदेश कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।