सेवा का अधिकार सप्ताह : रामगढ़, झारखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए शिविर   प्रमुख योजनाओं का लाभ मिला, आवेदन लिए गए

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम को इस वर्ष सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तीसरे दिन रामगढ़ जिले की विभिन्न पंचायतों में कुल 8 स्थानों पर शिविर लगाए गए।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा लाभुकों के बीच कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभ और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” को प्राथमिकता देते हुए पात्र ग्रामीणों से विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन भी स्वीकार किए गए।

पंचायत स्तर पर मिल रहे प्रमुख लाभ

कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम में सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। शिविरों में आम-जन को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

आगामी शिविर

सेवा का अधिकार सप्ताह के दौरान जिले की सभी पंचायतों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाएँ, लाभ वितरण और समस्या निवारण जैसी गतिविधियाँ पूरी की जाएंगी।