गांजा खरीद–बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 282/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त विक्रेता उमेश प्रसाद, उम्र लगभग 52 वर्ष, पिता श्यामलाल महतो, पता सयाल टीना साइड, थाना पतरातु (भु), जिला रामगढ़ झारखंड तथा क्रेता सलमान अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय प्यारे मोहम्मद, पता ऊपर धोरा भुईयां टोला, थाना पतरातु (भु), जिला रामगढ़ झारखंड—दोनों को गांजा खरीद–बिक्री करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया है।

तलाशी लेने पर कुल 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।