राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्त दान किया

Spread the love

मानवता की सच्ची सेवा है रक्तदान : कुलाधिपति बी एन साह

रामगढ़, झारखंड :   राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में बुधवार 26 नवंबर 2025 कोमानवता सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह के दिशा निर्देश में किया गया।

शिविर का शुभारंभ विश्विद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनूप कुमार , वॉयस चेयरमैन महावीर अग्रवाल , सचिव इन्द्रनाथ सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगणों , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।

 मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ने अनूप कुमार ने बताया कि रक्त दान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है बल्कि फायदा ही होता है। रक्त दान मानवता के प्रति समर्पित हैं।कुलाधिपति बी एन साह ने रेड क्रॉस सोसाइटी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साह ही रक्त दान शिविर में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि मानवता की सच्ची सेवा है रक्तदान। यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है यह जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन दायिनी आशा बनकर आती है। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि रक्त दान महादान दान हैं।रक्त दान करना सेहत के लिए अच्छा है। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो डॉ निर्मल कुमार मंडल ने सभी विद्यार्थियों को ब्लड डोनेट की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉयस चेयरमैन महावीर अग्रवाल ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है।

सचिव इन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि रक्त दान महादान है ये कोई फैक्ट्री में उपलब्ध नहीं है। एक यूनिट दान करने से तीन मरीजों को बचाया जा सकता है। इस शिविर में डॉक्टर के टीम द्वारा पूरी स्वस्थ्य का जांच के उपरांत ही ब्लड डोनेट करवाया।

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ)निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के तमाम पदाधिकारीगण, डॉक्टर टीम, शिक्षकगण , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।