चुट्टुपालू घाटी में फिर हुई दुर्घटना

Spread the love

क्षतिग्रस्त टैंपो

सड़क पर बिखरा शिमला मिर्च

रामगढ़, झारखंड : चुट्टुपालू घाटी में शनिवार सुबह लगभग 6:45 बजे एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक की चपेट में आने से दो टैंपो क्षतिग्रस्त हो गए तथा टैंपो पर लदा शिमला मिर्च सड़क पर बिखर गया। एक टैंपो चालक दिनेश रांची से शिमला मिर्च व सब्जी  लेकर रामगढ़ आ रहा था। उसे भी चोटें आयी है। टैंपो चालक दिनेश को भी ईलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग को दमकल टीम ने पहुंचकर बुझाया। हादसे के कारण घाटी में जाम लग गया था, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से  हटाकर पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।