रांची में न्यायाधीश के मोबाइल की चोरी, खाते से डिजिटल फ्रॉड में उड़ाए गए 2.88 लाख रुपये

Spread the love

रांची, झारखंड : राजधानी में एक न्यायिक अधिकारी के मोबाइल चोरी और बैंक खाते से भारी रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। खूंटी जिले में पदस्थापित न्यायाधीश का मोबाइल तब चोरी हो गया जब वे रांची के एचईसी आवासीय परिसर, सेक्टर-2 बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। मोबाइल गायब होने के तुरंत बाद अपराधियों ने डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करते हुए दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 2 लाख 88 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना का पता चलते ही न्यायाधीश ने रांची के जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उनका सरकारी आवास रांची के सेल सिटी क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और मोबाइल चोरी तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दोनों की अलग-अलग कोणों से पड़ताल कर रही है।