रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा! धनबाद से मुंबई का सफर होगा आरामदायक

Spread the love

Indian Railways News: कोल्हापुर‐धनबाद‐कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगेगा. इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ साथ यात्रा आरामदेह भी रहेगा.

धनबाद : धनबाद से महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने ट्रेन संख्या कोल्हापुर‐धनबाद‐कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस ट्रेन नें आइसीएफ कोच की जगह अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाने का ऐलान किया है. चार जुलाई से कोल्हापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11045 कोल्हापुर‐धनबाद एक्सप्रेस और सात जुलाई से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11046 एलएचबी कोच लगेंगे.

क्या होता है एलएचबी कोच

यह कोच जर्मनी की एक कंपनी का नाम है जिसने इन कोचों को डिजाइन किया था. इसका पूरा नाम Linke Hofmann Busch है. इस कोच की खास बात ये है कि इसमें एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होता है. अगर गलती से कभी दो ट्रेनों के बीच टक्कर होती है तो इस कोच के डिब्बे एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते हैं. इससे यात्रियों के बचने का चांस अधिक रहता है. हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम होने के कारण इससे यात्रा करना ज्यादा आरामदायक रहता है. इसके अलावा इन कोचों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे कि बायो-टॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन और इमरजेंसी विंडो आदि होती हैं.