Pakistan Cyberattack: भारतीय सेना पर साइबर हमला करने की पाकिस्तानी हैकर समूह “IOK Hacker” की कोशिश नाकाम कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, इस साइबर हमले से किसी भी संवेदनशील या परिचालन नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
Pakistan Cyberattack: पाकिस्तान के साइबर हमलावर एक बार फिर भारत की साइबर सुरक्षा को भेदने में नाकाम रहे हैं. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका साफ नजर आई है और वह हर दिन LOC पर सीजफायर का उल्लंघन भी कर रहा है. इन नाकाम साइबर हमलों से ये साफ है कि पड़ोसी देश की मंशा ठीक नहीं है. भारतीय सेना अपने डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और लगातार अपनी साइबर ताकत को मजबूत कर रही है, ताकि सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुरक्षित रह सके.