जिले में सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर उपायुक्त की विशेष पहल

Spread the love

जिले के सभी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण उपरांत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलेगा अभियान : उपायुक्त  चंदन कुमार

अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

रामगढ़ : उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से रामगढ़ जिले के सभी क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत सर्वप्रथम स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करने एवं इसके उपरांत अभियान चलाकर भूमि आदि को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों के साथ रामगढ़ अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया वहीं भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया।

 

कई स्थानों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण 

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त रामगढ़ अंतर्गत रांची रोड मरार पहुंचे जहां उन्होंने अतिक्रमण हटाने के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर उपयुक्त ने अच्छे तरीके से अतिक्रमण हटाने एवं आगे भी किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने का निर्देश दिया। रांची रोड मरार के उपरांत उपायुक्त माण्डू प्रखंड अंतर्गत कुज्जु मुरपा के सरना टोली पहुंचे जहां उन्होंने स्थल पर अतिक्रमण का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थल से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों से पतरातू प्रखंड अंतर्गत बुजुर्ग जमीरा क्षेत्र में अतिक्रमण की जानकारी लेते हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अभियान में शामिल अधिकारी

अतिक्रमण हटाने के अभियान में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारीए गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ताए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री मनीष कुमारए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री डॉ प्रभात शंकरए अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री सुदीप एक्का सहित अन्य उपस्थित थे। कई स्थानों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण अभियान में शामिल अधिकारी