सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर विभिन्न तालाबों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Spread the love

■ जिले के सभी सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु “रामगढ़ तालाब बचाओ योजना” की हुई शुरुआत

अतिक्रमित तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जारी रहेगा अभियान : उपायुक्त  चंदन कुमार

■ उपायुक्त ने जिला वासियों से की अपील, तालाब का अतिक्रमण न होने दे,श्रमदान कर तालाबों का करें सौंदर्यीकरण।

तालाबों के सौंदर्यीकरण में श्रमदान करने वाले व सहयोग करने वाले दानकर्ता के नाम से तालाब किनारे वृक्षारोपण कर किया जाएगा सम्मानित

 

रामगढ़: रामगढ़ जिला अंतर्गत सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण पर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने विशेष संज्ञान लिया है एवं अधिकारियों को अभियान चला कर योजनाबद्ध तरीके से सभी तालाबों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया4 है साथ ही जन सहयोग से तालाबों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण में श्रमदान एवं सहयोग करने का अपील किया गया। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों के साथ रामगढ़ शहर व नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया।

शहर के विभिन्न तालाबों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा प्रथम चरण में रामगढ़ शहर अंतर्गत झंडा चौक के समीप स्थित तालाब, सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित तालाब, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कैथा तालाब, मरार स्थित मरार तालाब, सेवटा स्थित सेवटा तालाब, हाथमारा स्थित हाथमारा तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण का जायजा लिया गया। मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को अच्छे तरीके से तालाबों से अतिक्रमण हटाने एवं दोबारा अतिक्रमण न होने देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी जिलेवासी अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी तालाबों पर विशेष ध्यान दें, तालाबों पर अतिक्रमण न होने दे। रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत संबंधित तालाब क्षेत्र अंतर्गत वासियों से अनुरोध किया जाता है कि दो दिनों का श्रमदान करें या श्रमदान के बदले राशि दान कर तालाबों की एवं श्रमदान कर तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव हेतु सहयोग करें। सभी ऐसे दानकर्ता के नाम से तालाब किनारे उनके नाम से वृक्षारोपण कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर, अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री सुदीप एक्का सहित अन्य उपस्थित थे।