बरका सयाल प्रक्षेत्र के कई कोयलरियों में सीबीआई का छापा

Spread the love

रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरका सयाल कोयला प्रक्षेत्र में सीबीआई ने कई कोयलरियों में सोमवार क़ो छपामारी की हैं। दर्जनों की संख्या में पहुंचे सीबीआई के टीम ने उरीमारी, सयाल, और बिरसा प्रोजेक्ट सभी परियोजनाओं में अलग-अलग सीबीआई के टीम छापेमारी की जा रही, विश्वसनिय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लोकल सेल, सीएम पीएफ , पेंशन इत्यादि विभागों के भ्रष्टाचार को लेकर पूछताछ की जा रही है।