रांची विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की प्रक्रिया शुरू, चांसलर पोर्टल आज से हुआ सक्रिय

Spread the love

 

रांची, झारखंड: रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए स्नातक नामांकन की प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है, जिसके माध्यम से वे राज्यभर के कॉलेजों में अपनी पसंद के कोर्स और विषयों का चयन कर सकते हैं।

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) भी शामिल

इस बार नामांकन प्रक्रिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू किए गए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के साथ-साथ वोकेशनल और सेल्फ फाइनांस कोर्स भी शामिल किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार व्यावसायिक और परंपरागत पाठ्यक्रमों के बीच चयन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

19 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2025 तय की गई है। छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है ताकि तकनीकी या अंतिम समय की समस्याओं से बचा जा सके।

आवेदन प्रक्रिया और विकल्प

विद्यार्थी www.jharkhanduniversities.nic.in चांसलर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, कॉलेज और विषयों का चयन कर प्राथमिकता दे सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य होगा।