जन समस्याओं के समाधान हेतु हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
हजारीबाग सांसदमनीष जायसवाल के हजारीबाग स्थित कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, हजारीबाग सदर एवं बरही विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया एवं अपनी विभिन्न समस्याओं को माननीय सांसद महोदय के समक्ष रखा। जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, आवास आदि से संबंधित मुद्दों को लेकर आम जनों ने अपनी बात रखी। सांसद श्री मनीष जायसवाल जी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं। आयोजन में आए लोगों ने सांसद महोदय के इस जनसरोकार पहल की सराहना की और आभार जताया। यह जनता दरबार आम जन से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने दी।