रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत धंधार पोखर तालाब बंगाली टोला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण 

Spread the love

■ धंधार पोखर तालाब कोअतिक्रमण मुक्त करते हुए किया जाएगा सौंदर्यीकरण

 

रामगढ़: रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। योजना के तहत उपायुक्त के निर्देश पर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में तालाबों को चिन्हित कर उनसे अतिक्रमण हटाने एवं सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाना है।इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने रामगढ़ शहर अंतर्गत बंगाली टोला में स्थित धंधार तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तालाब के वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए तालाब के क्षेत्रफल आदि की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी तालाब से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली जिसके उपरांत उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटाते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया।

 

जिला प्रशासन द्वारा  जिले वासियों से अपील

रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा सभी जिले वासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तालाबों का विशेष ध्यान रखें, तालाबों पर श्रमदान करें अथवा श्रमदान के समान राशि दान करें। ऐसे दान कर्ताओं के नाम से तालाब परिसर में वृक्षारोपण कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अंचल अधिकारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।