दिल्ली में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले बिहार के दो तस्करों को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

 

बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य करीब 6 लाख रुपये है

 

रामगढ : देश के राजधानी दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाले बिहार के दो तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रंस कर इस संबंध में जानकारी दी। एसपी अजय कुमार के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति है जो रांची से गांजा लेकर पतरातु रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले है। इस सूचना पर तुरंत पतारातू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और रास्ते में चेकिंग लगाई गई। इसी क्रम में गैरवा टांड़ नदी पुल के पास चेकिंग लगाई गई थी। जिसे देखकर तस्कर भागने लगे पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा और उन दोनो के बैग की तलाशी ली तो दोनो के बैग से बहुत सारे पैकेट्स मिले जिसे खोलकर देखा गया तो गांजे की पुष्टि हुई। पकड़े गये दोनो व्यक्ति शत्रुध्न कुमार और लालू कुमार बाढ़ पटना के रहनेवाले है। उसके पास से 25 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ये दोनों इसे लेकर दिल्ली ले जाकर इसका खपत करते है।

पकड़ गये लोग गांजा ओड़िसा से ला रहे थे तथा दिल्ली ले जा रहे थे

पूछ ताछ में पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने बताया कि ये गांजा ओड़िसा के भुवनेश्वर से लेकर पतरातू रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रहे थे। मौके पर संवाददाता सम्मेलन के बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुझे मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह करवाई की गई है। बरामद 25 किलो 70 ग्राम गांजा की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये है।