सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के प्रयास से कैंसर पीड़ित को 4,81,823 की सहायता राशि स्वीकृत हुई

Spread the love

सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को मिल रही है मदद : धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़, झारखंड़ : हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल  के मार्गदर्शन एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस  के प्रयास से एक कैंसर पीड़ित मरीज को उसके इलाज के लिए सरकार से 4,81,823 (चार लाख इक्यासी हजार आठ सौ तेईस रुपये) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले एक कैंसर पीड़ित के परिजनों ने अधिवक्ता विधान सिंह के साथ धनंजय कुमार पुटूस जी के जनता दरबार में इलाज में सहयोग के लिए आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए  धनंजय कुमार पुटूस जी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए सांसद श्री मनीष जायसवाल जी के मार्गदर्शन में तत्परता के साथ आवश्यक पहल की। जिसके फलस्वरूप पीड़ित को सहयोग मिल सका।

सहायता के लिए पहल करने पर आभार प्रकट किया

इस मानवीय सहयोग के लिए सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग देने हेतु सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क नरेश राम एवं क्लर्क अरविंद कुमार व अधिवक्ता विधान सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी समन्वित भूमिका से यह सहायता समय पर स्वीकृत हो सकी।धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में सांसद मनीष जायसवाल जी के मार्गदर्शन वे हम सब सदैव तत्पर रहते हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।