रामगढ़, झारखंड : बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की तीसरी बैठक चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । संचालन मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने की। चेंबर अध्यक्ष श्री साहनी ने चेंबर के द्वारा पिछले दिनों किए गए कार्यों का उल्लेख उपस्थित चैम्बर कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी उप समिति के सभापतियों के समक्ष रखा । तत्पश्चात अध्यक्ष मंजीत साहनी ने आगामी 22 जून 2025 दिन रविवार को होने वाले चैंबर के वार्षिक आम सभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से बिचार मांगा । उपस्थित सदस्यों ने आम सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन करने एवं मुख्य अतिथि के नाम का प्रस्ताव दिया । जिसे असली जमा पहनाने का कार्य अध्यक्ष श्री साहनी कार्यकारणी सदस्यों के विचार से करेगें। तत्पश्चात मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी में आए गए पत्रों की जानकारी दी । अंत में चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने सभी आए हुए पदाधिकारियों उपसमिति के सभापतियों एवं अतिथियों को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त करने की घोषणा की ।
चेंबर की बैठक में उपस्थित लोग
चेंबर की बैठक में मुख्य रूप से चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, उप सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,अधिवक्ता आनंद अग्रवाल,अनुप कुमार सिंह, बिमल बुधिया, विनय कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सी०पी० संतन, अमित साहू,मुरारीलाल अग्रवाल,राहुल जैन पाटनी, विवेक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल बिनय कुमार सिंह इकाई अभिजीत कुमार नीलेश कुमार गुप्ता,अशोक कुमार सोनी, दीपक प्रसाद साहू,दिनेश कुमार,जय प्रकाश सिंह,राम जी प्रसाद,शिव कुमार गुप्ता,रामधन शर्मा, रमेश बैंदिया, सत्येन्द्र सिंह छाबड़ा, सुमित अग्रवाल,सुरेश बागड़िया,राजकुमार अग्रवाल,विशाल बासुदेव, अजय गुप्ता,महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज बंशल, मनोज कुमार अग्रवाल नरेंन्द्र सिंह चमन, अरविंद गोयल, ओंकार मल्होत्रा,परमिंदर सिंह जस्सल,राम प्रवेश गुप्ता,मंजीत सिंह होरा,रमेश कुमार अग्रवाल,अधिवक्ता प्रवीण मुखर्जी, परमजीत सिंह,अनूज कुमार,अनिल मित्तल,धीरज सिंह, किशोर जाजू अतिथि माणिक चंद जैन, परशुराम साहा,अधिवक्ता अनमोल सिंह,आदित्य गुप्ता,नरेन्द्र सिंह,अमनदीप सिंह, सुरेन्द्र सोबती सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।