झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीईआर के तहत आठ ई रिक्शा का वितरण

Spread the love
झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीईआर के तहत आठ ई रिक्शा का वितरण
रामगढ़, झारखंड : झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने कॉर्पोरेट पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (सीईआर) योजना के अंतर्गत आठ ई रिक्शा का वितरण किया। जो कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEF & CC) के दिशा निर्देशों के पूर्ण अनुपालन में किया गया। यह ई रिक्शा वितरण मरार, बरकाकाना, फूलसराय और अरगडा गांवों के दो दो लाभार्थियों के बीच किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों को आजीविका के साधन प्रदान करना तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इन ही गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आठ ईरिक्शा वितरित किए गए थे । जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी आजीविका सुधारने में मदद मिली। इस पहल के माध्यम से झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने न केवल पर्यावरणीय संरक्षण में अपना योगदान दिया है बल्कि स्थानीय समुदायों के सामाजिक आर्थिक उत्थान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है।