रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सादगी से मनाया गया शहीदी गुरु पर्व, मीठे शरबत और लंगर की रही सेवा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। 28 मई को शुरू हुए अखंड पाठ साहिब का समापन आज सुबह 7:30 बजे हुआ। इसके पश्चात हेड ग्रंथि बाबा गुरजीत सिंह ने अरदास की और एक विशेष दीवान का आयोजन किया गया।

विशेष दीवान में पटियाला से आए प्रसिद्ध रागी भाई आशीष सिंह ने अपनी मधुर वाणी में शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक चला।

गुरुद्वारा के बाहर मीठा शरबत (छबील) और गुरु का लंगर लगातार सेवा भाव से वितरित किया गया। इस मौके पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए, जिन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा सरूपा देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ आए अन्य गणमान्य अतिथियों को भी समान रूप से सम्मान मिला।

इसके अलावा मांडू के विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो) भी समारोह में शामिल हुए। गुरुद्वारा परिसर में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन भी हुआ, जिसमें डॉ. रसदीप सिंह चंडोक और डॉ. अविनाश कौर ने सेवा दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे:

गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी:
परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, महासचिव हरदीप सिंह होरा, कुलवंत सिंह मारवाह, जगजीत सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, वरिंदर सिंह चंडोक, प्रीतम सिंह कालरा, सोनू कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, बिट्टू सिंह चंडोक, अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह चमन, प्रीतपाल सिंह, तेजिंदर सिंह सोनी, राजू होरा, हरमिंदर जोली, सत्प्रीत सिंह मिंटू, सुरजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह गांधी, राजू कालरा, पवी कालरा, गुरप्रीत सिंह चाना, विक्की छाबड़ा, गिनी गांधी, पप्पू जस्सल, अनमोल सिंह आनंद, कशिश छाबड़ा, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, अंगद चंडोक।

स्त्री सत्संग की प्रमुख सदस्याएं:
बलविंदर कौर छाबड़ा, डॉ. मनबीर कौर, पम्मी गांधी, चरणजीत कौर जॉली, रोमी छाबड़ा, सुमी जॉली, खुशप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर जग्गी, पिंकी सलूजा, महेंद्र कौर, विमला मेहरा, करमजीत कौर, जसप्रीत कौर, नीलम अरोड़ा, जसमीत कौर सोनी।