झारखंड इस्पात इंडस्ट्रीज ने सौर उर्जा स्ट्रीट लाइट् लगाया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार झारखंड इस्पात इंडस्ट्रीज प्राइवेट. लिमिटेड ने कॉर्पाेरेट पर्यावरणीय जिम्मेदारी पहल के तहत दो गांवों-अरगडा और हेसला में सौर उर्जा स्ट्रीट लाइट्स लगाया। जिसका सोमवार को उद्घाटन किया गया। यह पहल नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिये की गई है।

इस अवसर पर अरगडा गांव में विधायक निर्मल महतो स्वयं उपस्थित थे। वहीं हेसला गांव में वार्ड प्रतिनिधि गोपाल मुंडा उपस्थित थे। इस पहल को गांववासियों ने प्रशंसा की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। इससे ग्रामीणों को सुलभ एवं पर्यावरण अनुकुल प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इस कार्यक्रम में आईपीएल की ओर से कृष्णा सिंह, आर.पी. शर्मा (हेड़ सीएसआर), मनोज कुमार तथा ी विजय कुमार उपस्थित थे। इन्होंने बताया कि झारखंड इस्पात इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और सतत विकास में योगदान देने के लिए ऐसे प्रयास करता रहेगा।