चुट्टूपालू टोल प्लाजा में जांच के क्रम में बिहार से लाये जा रहे नकली खोवा, पनीर व मुरब्बा भारी मात्रा में जब्त

Spread the love

बिहार से तीन बसों से लाया जा रहा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का नकली खोवा, पनीर व मुरब्बा जब्त

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुट्टूपालू टोल प्लाजा पर बसों में की गयी छापामारी

रामगढ, झारखंड : रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामगढ़ पुलिस की मदद से भारी मात्रा में नकली खोवा, पनीर और मुरब्बा रामगढ़ पुलिस की मदद से चुट्टूपाली टोल प्लाजा पर जांच के क्रम में जब्त किया है। . बिहार से रांची लाया जा रहा 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 400 किलो मुरब्बा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बतायी गयी है। साथ ही नकली खोवा, पनीर व मुरब्बा लारहेा तीन बसों पर जुर्माना भी लगाया गया है. बिहार से नकली खाद्य पदार्थ ला रहे तीन बस आरजू बस, भोजपुर क्लासिक बस और रेखा लग्जरी पर जुर्माना भी लगाया गया है। दो बसों पर 15-15 हजार तथा एक बस पर मांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। जब्ती से बिहार से लाये जा रहे नकली खोवा, पनीर व मुरब्बा समेत अन्य खाद्य पदाथ्रों के रैकेट का पर्दाफास हुआ है। दो दिन पूर्व ही हजारीबाग में भी चार टन से अधिक में नकली खाद्य पदार्थ जब्त किया गया था। रामगढ़ में जब्त किये गये नकली खोवा, पनीर व मुरब्बा को कोई मालिक सामने नहीं आया तथा इस संबंध में किसी व्यक्ति को पकड़ा नहीं गया है। नकली खाद्य पदार्थ पटना व छपरा से लाया जा रहा था।
नकली खाद्य पदार्थों की जांच करती दीपश्री श्रीवास्तव

बिहार से रांची ले जाया जा रहा था नकली खोवाऔर पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि बिहार से भारी मात्रा में नकली पनीर और खोवा बस के जरिए रांची लाया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और रामगढ़ पुलिस की ओर से बीती रात बिहार से आने वाली बसों की जांच की गई. इस दौरान पाया गया कि बसों में नकली पनीर और खोया भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा है. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने हकीकत जानने के लिए बसों मालिकों से संपर्क किया, जिस पर बस मालिकों ने कहा कि उन्हें खोया और पनीर के बारे में कोई जानकारी नहीं है.।

नकली पनीर व खोवा जान लेवा है

अभी तक कोई भी इन खाद्य सामग्रियों को अपना कहने वाला सामने नहीं आया है। पनीर के टुकड़ों पर आयोडिन डालते ही वह काला हो गया, जिससे साफ है कि यह पनीर नकली है. नकली पनीर में सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिलाया जाता है, जो शरीर के लिए जहर के समान है.। इसे बनाने में डिटर्जेंट पाउडर, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी का प्रयोग होता है. नकली पनीर में मौजूद केमिकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और नियमित सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है. मौके पर विभाग ने जब्त खोया और पनीर का परीक्षण किया।