रांची, झारखंड: राजधानी रांची के लिए बहुप्रतीक्षित राहत की घड़ी आ रही है। रातू रोड पर बन रहा झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर अब 19 जून 2025 को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
गडकरी से मिले संजय सेठ, तय हुई उद्घाटन की तारीख
रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और कॉरिडोर परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन हेतु अनुरोध भी किया, जिसे मंत्री गडकरी ने 19 जून की तारीख तय कर स्वीकार कर लिया।
यातायात व्यवस्था को मिलेगी बड़ी राहत
सांसद संजय सेठ ने बताया कि,
“रातू रोड पर जाम की समस्या पिछले चार दशकों से बनी हुई है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और शहर का यातायात अधिक व्यवस्थित होगा।”
परियोजना की विशेषताएं
-
यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर होगा
-
यातायात दबाव वाले रातू रोड क्षेत्र को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
-
शहर के अंदरूनी ट्रैफिक को मिलेगा सीधा और तेज़ रास्ता
-
कॉरिडोर पर अत्याधुनिक सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था